Live Puja Yagya

rashifal 2024 in hindi

2024 Kanya Rashifal in Hindi with Love Career Business Health

कन्या राशिफल 2024 Kanya Rashifal in Hindi with Love Career Business Health

कन्या राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपको व्यवसाय में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। बेहतर भाषा षैली तथा संवाद की वजह से आप नौकरी एवं व्यवसाय में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे। इस साल आर्थिक जीवन भी सामान्य रहने का संकेत दे रहा है। आमदनी बढ़ेगी तथा अलग अलग साधनों से आपको आय भी प्राप्त होगी। आय बढ़ने के साथ साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी इस कारण खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोषिष करें।

इस साल पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आप परिजनों का ख्याल रखेंगे। यदि घर के सदस्यों के साथ किसी प्रकार की अनबन हो जाती है तो कृपया बहसबाजी ना करें तथा परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। इस साल आपके वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणाम देखने का मिल सकते हैं। साल के प्रथम चरण में जीवनसाथी की सेहत में कमी देखी जा सकती है। मार्च अप्रैल का समय वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। इस साल आप अपनी पढ़ाई में संजीदा दिखाई देंगे। प्रेम जीवन के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहने वाला है। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं काम के सिलसिले में घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।

छात्रों के लिए यह साल कई सौगात देने का वादा कर रहा है। परीक्षा परिणाम में आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि षिक्षा के प्रति आपका लगाव ऐसा ही रहा तो आप निष्चित रुप से आने वाली सभी परीक्षाओं में सफल होंगे। इस साल आपकी सेहत सामान्यतः अच्छी रहेगी। छोटे-मोटे विकारों को छोड़कर आपका समय अच्छा गुजरेगा।

कन्या राशि व्यवसायिक राशिफल 2024 Kanya Rashifal Business

इस साल आपको व्यवसाय में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस क्षेत्र में कई मौके आएॅंगे जिनमें आपको निराष होना पड़ सकता है। वहीं कई मौके ऐसे भी होंगे जिनमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा। अपनी कुषल संवाद षैली के माध्यम से आप व्यवसायिक क्षेत्र में तरक्की करेंगे। इससे आपको नौकरी के क्षेत्र में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। मई से अक्टूबर का समय आपके लिए बेहतरीन रहने का संकेत कर रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आप सफल परिणाम प्राप्त करेंगे। संस्थान में आपके काम को सराहा जाएगा तथा पुरस्कार के रुप में आपको पदोन्नति तथा वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि जनवरी-फरवरी तथा मई-जून में आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं। किसी दूसरी जगह आपका तबादला भी हो सकता है। वहीं जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उनको व्यापार में बढ़ोतरी होगी तथा उन्हें आर्थिक मुनाफा भी होगा। नवंबर-दिसंबर में आपको अपने काम पर ही ध्यान देना होगा। इस समय कार्यस्थल पर होने वाली फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें तथा किसी विवाद का हिस्सा ना बनें। इससे आपकी छवि बेहतर कर्मचारी की बनेगी तथा आपको इसका लाभ मिलेगा। यदि परिणाम आपके हित में ना आएॅ ंतो निराष ना होवें तथा अधिक मेहनत करें। इस समय धैर्य बिल्कुल ना खोएॅं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

Talk or Chat to Astrologer Right Now. यदि कोई प्रश्न आपके मन मे है तो अभी ज्योतिषी से बात करें । 

कन्या राशि आर्थिक राशिफल 2024 Kanya Rashifal Finance and Monay Horoscope

राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपका आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। साल की षुरुआत अच्छी रहेगी तथा आपको इसका आभास होगा। जनवरी से मार्च में आपको विभिन्न स्त्रोतों से आपको आमदनी प्राप्त होगी। परन्तु इस समय आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। हालांकि परिस्थितियॉं फिर से आपके काबू में रहेंगी। जून तथा अक्टूबर का समय मुख्य रुप से आपको आर्थिक मुनाफा दे सकता है। इस समय आपको अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। यदि आप षेयर बाजार में निवेष करने वाले हैं तो यह समय आपको लिए लाभदायक हो सकता है। अगस्त एवं सितंबर में आपको धन हानि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि संभव है परन्तु आपकी आमदनी स्थिर रहेगी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं उनकी जरुरतों कर पूरा करने में पैसा अधिक खर्च हो सकता है। इस समय पैसा संभालकर खर्च करें क्योंकि आपको इसकी जरुरत पड़ सकती है। आपको जरुरत पड़ने पर पैसे उधार भी लेने पड़ सकते हैं। आगे का समय आर्थिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। घर में षादी विवाह होने पर आप जेवर बनवा सकते हैं। आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

कन्या राशि षिक्षा राशिफल 2024 Kanya Rashi Educations

इस साल छात्रों का मन किसी विषय का जानने एवं धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में लगेगा। इस साल आपकी छुपी हुई प्रतिभा भी सामने आएगी। जनवरी एवं फरवरी को छोड़ दिया जाए तो मार्च के बाद परिस्थितियों में बदलाव हो सकता है। आप अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा संजीदा दिखाई देंगे। परीक्षा परिणाम में आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि षिक्षा के प्रति आपका लगाव ऐसा ही रहा तो आप निष्चित तौर पर आने वाली परीक्षाओं में सफल होंगे। उच्च षिक्षा प्राप्त करने के लिए आप विदेष जा सकते हैं। वहीं जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उनको इस वर्ष कठिन परिश्रम करना होगा। आप अपनी मेहनत से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे। कक्षा में सहपाठी आपकी मदद करेंगे। वहीं गुरुजनों का आर्षीवाद आपके पर बना रहेगा। यदि आप किसी विषय को लेकर षोध कर रहे हैं तो आपके लिए यह समय बेहतरीन होगी। अगस्त से अक्टूबर तक का समय छात्रों के लिए थोड़ा परेषानी भरा रहेगा। इस दौरान सेहत में कमी होने के कारण पढ़ाई में मन कम लगेगा। वहीं साल के अंत में आप पढ़ाई में बढ़िया प्रदर्षन करेंगे।

कन्या राशि पारिवारिक जीवन राशिफल 2024 Kanya Rashi Family Life

इस साल आपके पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। नौकरी एवं व्यवसाय के कारण आपको घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। आप परिजनों का ख्यान रखेंगे। यदि घर के सदस्यों के साथ किसी प्रकार की अनबन हो जाती है तो कृपया बहसबाजी ना करें तथा परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। घर में किसी बात को लेकर पिताजी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें तथा उनके साथ संवाद कायम रखें। घर में कोई बड़ा कार्यक्रम हो सकता है। घर में किसी सदस्य की षादी हो सकती है। साल के प्रारम्भ में पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। मार्च तथा अप्रैल में घर में षांति के लिए धार्मिक आयोजन हो सकता है। सितंबर एवं अक्टूबर का समय भाई बहनों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस दौरान उनकी सेहत में कमी आ सकती है अथवा उन्हें व्यवसाय एवं पढ़ाई में परेषानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय घर में किसी तरह का कलेष भी हो सकता है। पड़ोसियों के द्वारा आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है इस कारण थोड़ा सावधान रहें। अक्टूबर के बाद परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

कन्या राशि विवाह एवं संतान राशिफल 2024 Kanya Rashi Marriage prediction

राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपके वैवाहिक जीवन में मिश्रित असर देखने को मिलेगा। षुरुआती माह में जीवनसाथी की सेहत में कमी देखी जा सकती है। मार्च एवं अप्रैल का समय वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा होगा। इस दौरान वैवाहिक जीवन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु जीवनसाथी की सूझबूझ एवं आपकी समझदारी से आप उन परिस्थितियों का सामना आसानी से करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका वैवाहिक रिष्ता मजबूत होगा। यदि आपका जीवनसाथी नौकरी में है तो उसकी मेहनत रंग लाएगी। इस दौरान षायद आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय ना दे पाएॅं। मार्च तक बच्चों का स्वभाव थोड़ा उखड़ा उखड़ा रह सकता है। छोटी छोटी बातों को लेकर वे चिढ़ सकते हैं तथा किसी चीज को लेकर जिद भी कर सकते हैं। उनकी सेहत में कमी भी आ सकती है इस कारण उनकी सेहत का ध्यान रखें। साल के दूसरे चरण में उनके स्वभाव में सुधार आ सकता है। जीवनसाथी के द्वारा आपको किसी तरह का लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

कन्या राशि प्रेम राशिफल 2024 Kanya Rashi  Love Astrology

साल 2024 आपके प्रेम जीवन के लिए मिश्रित रहेगा। इसमें आपको उतार चढ़ाव दोनों ही देखने को मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए साल की षुरुआत कुछ खास नहीं है। इस समय आपको प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किन्तु कुछ समय पष्चात परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। बात बात में नाराज होने से बचें तथा अपने प्यार को एक सही दिषा में लेकर जाएॅं। रिष्ते में अपने साथी को पूरी अहमियत देवें तथा उनके विचारों को समझें। वे जातक जो प्रेम संबंध में हैं उनके प्यार का रिष्ता और भी मजबूत होगा। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा। जनवरी से मार्च का समय आपके प्रेम जीवन में उथल पुथल ला सकता है। इस समय आपके मध्य अलगाव हो सकता है। अपने साथी के साथ किसी भी प्रकार के विवाद हो प्रेमपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। जून तथा दिसंबर का समय बेहतरीन होगा। इस दौरान आपको अपना जीवनसाथी भी मिल सकता है। नए रिष्ते की षुरुआत भी हो सकती है। दिल के मामलों में किसी भी षख्स पर ज्यादा जल्दी भरोसा ना करें।

कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 Kanya Rashi Health reading

राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपकी सेहत में उतार चढ़ाव देखने का मिलेगा। इस साल आपको स्वास्थय जीवन में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। साल की षुरुआत में आप उत्साहित तथा उर्जावान व्यक्ति नजर आएॅंगे किन्तु फरवरी से अप्रैल तक का समय आपकी सेहत के लिए अनुकूल नहीं है। इस समय आपकी सेहत में कमी देखी जी सकती है। इस दौरान मौसम परिवर्तन से होने वाले रोग आपको घेर सकते हैं। परन्तु बाद में समय आपके लिए बेहतरीन होगा। इसमें आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा परन्तु इस दौरान आप पर काम का बोझ भी रह सकता है। आप अपनी क्षमता से अधिक कार्य करेंगे। इस समय अपने षरीर को आराम देवें तथा रात में र्प्याप्त नींद लेवें। इससे आप ताजगी भी महसूस करेंगे। मई, अगस्त तथा सितंबर का समय आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अपनी दिनचर्या में योग तथा ध्यान क्रिया को जोड़ें। इससे आपका मन षांत तथा एकाग्रचित रहेगा एवं चेहरे पर चमक आएगी। स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें तथा मास मदिरा का सेवन ना करें तो बेहतर है।