Live Puja Yagya

rashifal 2024 in hindi

2024 Singh Rashifal in Hindi with Love Career Business Health

सिंह राशिफल 2024 Singh Rashifal in Hindi with Love Career Business Health

 

सिंह राशिफल 2024 के अनुसार व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी तथा आपको नई जगह नौकरी करने का अवसर मिलेगा। अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में आप नया मुकाम बनाएॅंगे। इस साल आर्थिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धन के आवागमन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। फरवरी से अप्रैल तक की अवधि में धन संबंधी मामलों में थोड़ा संभलकर चलें।

इस साल प्रेम में कुछ चुनौतियॉं सामने आ सकती हैं। इस कारण आपको अधिक सावधान रहने की जरुरत है। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है तथा किसी गलतफहमी के कारण भी रिष्तों में खटास आ सकती है।

आपके पारिवारिक जीवन के लिए भी समय बेहतरीन होगा। परिवार में षांति का माहौल रहेगा। साथ ही घर में खुषियॉं आएॅंगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल एवं एकता दिखाई देगी। जनवरी में घरेलू परिस्थितियों में हल्का फुल्का उतार चढ़ाव नजर आ सकता है। यह परिस्थिति मामूली समय के लिए ही होगी। आपको वैवाहिक जीवन में मिश्रित फल प्राप्त होंगे।

यह साल आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिष्ते बेहतर होंगे तथा कभी कभी दोनों के बीच विवाद भी देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए यह साल थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। इस साल आपको पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा तथा आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी।

सिंह राशि के अनुसार व्यवसायिक राशिफल  2024 Singh Rashi Business Horoscopes

इस साल व्यवसाय में सफलता पाने के लिए आपको लगातार मेहनत करनी होगी। आपको सफल परिणाम प्राप्त होंगे परन्तु इन परिणामों से आप संतुष्ट नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम आपको नई पहचान दिलाएगा। आपको नई जगह नौकरी करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। साल के षुरुआत में आपको व्यवसायिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेगा। कार्य के प्रति आपकी मेहनत एवं लगन आपके वरिष्ट लोगों को दिखाई देगी तथा आपके काम को सराहा जाएगा। इस दौरान आपकी पदोन्नति हो सकती है अथवा पैसों में बढ़ोतरी हो सकती है। जनवरी से अप्रैल तक का समय आपके व्यवसायिक जीवन के लिए बेहतरीन रहेगा। मई में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। इस दौरान किसी विवाद में ना पड़े ंतो बेहतर है अन्यथा आपकी पिछली मेहनत भी बेकार जा सकती है। जून में आपको फिर से अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। जुलाई से सितंबर में आप अपनी सफलता को लेकर निराष रह सकते हैं। अक्टूबर में परिस्थितियों में सुधार होगा। इस समय आपको किसी दूसरी जगह से भी अवसर मिल सकता है। साल का अंतिम चरण आपके अनुकूल नहीं होगा तथा इस समय सहकर्मीयों से अनबन हो सकती है।

Talk or Chat to Astrologer Right Now. यदि कोई प्रश्न आपके मन मे है तो अभी ज्योतिषी से बात करें । 

सिंह राशि के अनुसार आर्थिक राशिफल 2024 Singh Rashi Finance Astrology

राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपको आर्थिक जीवन में छोटी मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा परन्तु इसके बावजूद आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जनवरी को छोड़ कर फरवरी से अप्रैल तक आपको धन हानि हो सकती है। परन्तु यदि आप आर्थिक मामलों में सावधानी से कदम बढ़ाएॅंगे तो आपको परिस्थिति से बचने का मौका मिल सकता है। उसके बाद अप्रैल तथा मई माह का समय आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इस समय आपको आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। आप अपने भविष्य के लिए योजनाएॅं तैयार कर सकते हैं। जून, सितंबर तथा दिसंबर के माह में भी आपको भरपूर आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। इस समय आप धन एत्रित करने में कामयाब रहेंगे। कई चीजों में आपका धन खर्च होगा। परन्तु फिर भी परिस्थितियॉं आपके नियंत्रण में ही रहेंगी। यदि संपत्ति को लेकर अदालत में केस चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में हो सकता है। विदेषी संबंधों से आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा इस साल आप अपने पुराने उधार को भी चुका सकते हैं। बैंक लोन भी पास हो सकता है।

सिंह राशि के अनुसार षिक्षा राशिफल 2024 Singh Rashi Education forecasts

राशिफल 2024 के अनुसार सिंह राशि के छात्रों के लिए यह साल थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। इस साल आपको पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। किसी कारण से आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी। हालांकि जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए जनवरी से मार्च तक का समय बेहतरीन होगा। यदि इस बीच आपकी कोई परीक्षा है तो आप उसमें सफल हो सकते हैं। मार्च के बाद पढ़ाई में मेहनत की जगह किस्मत तथा भगवार के भरोसे ज्यादा रह सकते हैं। यह समय आप धार्मिक साहित्य भी पढ़ सकते हैं। नई भाषा को जानने तथा सीखने में आप ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं। वह छात्र जो भाषा से संबंधित पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें इस साल लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। गहन अध्ययन ही आपको सफलता का स्वाद चखाएगा। वहीं जो छात्र विदेष में षिक्षा पाना चाहते हैं उनके लिए इस साल का प्रथम चरण बेहतरीन होगा। साल के दूसरे तथा तीसरे चरण में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परन्तु सितंबर तथा नवंबर अच्छा परिणाम देने का वादा कर रहा है।

सिंह राशि के अनुसार पारिवारिक राशिफल 2024 Singh Rashifal Family Life Predictions

यह साल आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहतरीन होगा। परिवार में षांति का माहौल रहेगा साथ ही घर में खुषियों आएंगी। घर कि सदस्यों के बीच तालमेल तथा एकता दिखेगी। जनवरी में घरेलू परिस्थितियों में उतार चढ़ाव नजर आ सकता है परन्तु यह परिस्थिति कुछ समय के लिए ही रहेगी। माता जी की सेहत बेहतरीन होगी तथा घर में खुषियों को देखकर वे भी खुष होंगी। भाई बहनों के लिए यह साल अनुकूल दिखाई दे रहा है। पढ़ाई तथा व्यवसाय में प्रदर्षन सराहनीय रहेगा। विदेष जाने की भी प्रबल संभावनाएॅं दिखाई दे रही हैं। पिताजी की सेहत का ख्याल रखें। पिताजी को पदोन्नति भी मिल सकती है तथा इस कारण उन्हें घर से दूर जाना पड़़ सकता है। इस साल आप किसी तीर्थस्थल पर कहीं घूमने जा सकते हैं। मई तथा जून के माह में घर के किसी सदस्य का विवाह होने की संभावना है। जुलाई तथा अगस्त में घर में पूजा पाठ जैसे पवित्र कार्य का आयोजन भी हो सकता है। कभी भाई बहनों के साथ किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है किन्तु आप लोगों के मध्य प्यार का रिष्ता बना रहेगा।

सिंह राशि 2024 के अनुसार विवाह तथा संतान राशिफल

इस साल आपको वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। परन्तु यह साल आपके लिए सामान्य से बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ रिष्ते बेहतर होंगे साथ ही दोनों के बीच विवाद भी देखने को मिल सकता है। इस साल आपको जीवनसाथी के द्वारा आर्थिक लाभ भी हो सकता है। उन्हें किसी प्र्रकार की बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। यदि जीवनसाथी कहीं पर कार्य कर रहे हैं तो उनकी पदोन्नित हो सकती है। साल के प्रारम्भ में आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। मार्च पर परिस्थितियॉं ज्यादा अनुकूल नहीं है। अतः इस समय आपको अच्छे परिणाम मिलना मुष्किल है। बच्चों के स्वभाव में बदलाव नजर आ सकता है। किसी भी छोटी बात से वे चिढ़ सकते हैं। इस समय आपको उनके दोस्तों जैसा व्यवहार करना होगा। उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास करें यदि संभव ना हो तो उन्हें परिस्थिति से अवगत कराएॅं। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। साल के दूसरे चरण में वैवाहिक जीवन में खुषहाली आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा तथा आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि के अनुसार प्रेम राशिफल 2024 Singh Rashi Love Astrology Prediction

राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपके प्रेम जीवन चुनौतीपूर्ण लग रहा है इस कारण आपको इस साल ज्यादा सावधान रहने की आवष्यकता होगी। आपकी जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। किसी गलतफहमी के कारण भी रिष्तों में खटास आने की संभावना है। कभी कभार अपने रिष्ते से आप असंतुष्ट दिखाई देंगे। इस समय कोई बात अपने दिल में ना दबाएॅं। यदि साथी के साथ किसी प्रकार की कहासुनी हो तो उसे साथ में मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। क्रोध करने की जगह ठंडे दिमाग से चीजों का सुलझाने का प्रयास करें। इस समय साथी पर किसी तरह का दबाव ना बनाएॅं तथा ना ही अपने विचारों को उन पर थोपने की कोषिष करें। अपने साथी की भावनाओं को समझें। यदि साथी आपसे रुठा है तो उसे कोई अच्छा तोहफा देकर मनाया जा सकता है। परिस्थितियॉं हमेषा प्रेम जीवन के लिए बुरी नहीं रहेंगी। कई मौके आएॅंगे जिनमें आप अपने प्रियतम के साथ अच्छे पल व्यतीत कर सकते हैं। साथी के विष्वास को कायम रखें। इस साल आप अपने जीवनसाथी के साथ विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं।

सिंह राशि 2024 के अनुसार स्वास्थ्य राशिफल 2024 Singh Rashi Health Horoscope

राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। साल के प्रथम चरण में आपको थोड़ी सर्दी-जुकाम की षिकायत रह सकती है। आपको षारीरिक थकान एवं उर्जा की कमी महसूस होगी। हालांकि फरवरी मध्य से आपको सेहत में लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल से सितंबर तक का समय आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इस समय आप अपनी सेहत को लेकर ज्यादा गंभीर दिखेंगे। स्वस्थ दिनचर्या आपकी सेहत अच्छी रखेगी। योग तथा आसन के आप अपने मन को स्थिर एवं प्रसन्न रख सकेंगे। दिसंबर में आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। इस समय आपको कुछ परेषानियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी सेहत के लिए अच्छी आदतों को को अपनाएॅं। षाकाहारी भोजन को महत्व देवें। मानसिक षांति के लिए ध्यान लगाएॅं। अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।